दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में बदहाल सीवेज और जलनिकासी व्यवस्था से उद्यमी परेशान - उद्यमियों ने उठाई बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं, सड़कों पर जलभराव से कारोबार प्रभावित गुरुग्राम। दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी उद्यमियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वर्षों से उद्योग संचालित होने के बावजूद क्षेत्र में सीवेज और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। नालियों और सीवेज लाइनों की नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या बनी रहती है। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, बल्कि कर्मचारियों और मालवाहक वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी आती है। उद्यमियों ने संवाद कार्यक्रम में इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित विभागों से समाधान की मांग की।