गुरुग्राम में जीएमसीबीएल सेक्टर-10 डिपो में अभी तक 21 ई-बसें पहुंच चुकी हैं। ई-बसों की मॉनिटरिंग आठ कैमरों के माध्यम से होगी। बस के अंदर व बाहर यह कैमरे लगाए गए हैं। बस के चालक व परिचालक भी कैमरों की जद में रहेंगे। बस में फ्रंट व बैक में लगे कैमरे रिकॉर्डिंग करेंगे। जो ई-बसें डिपो में आ रही हैं, उनका पंजीकरण कराने के लिए संचालन करने वाली कंपनी द्वारा गुरुग्राम आरटीए कार्यालय में फाइल लगा रही है। करीब 15 ब