गुरुग्राम में सरहौल और उद्योग विहार में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से ड्रेनेज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके तहत मुख्य सड़क के साथ नाले बनाए जा रहे हैं, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारु हो सके। बीते मानसून में सरहौल में भारी जलभराव होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद स्थानीय पार्षद ने नगर निगम से ड्रेनेज निर्माण की योजना तैयार कराई। अब इस पर काम शुरू किया गया है। ड्रेनेज बनने से बारिश के दौरान पानी निकासी बेहतर होने और लोगों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।