हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर रविवार को कर्मचारी कमला नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। पेंशन बहाली संघर्ष समिति (पीबीएसएस) की ओर से आयोजित ओपीएस संकल्प मार्च कमला नेहरू पार्क से शुरू होकर लघु सचिवालय पहुंचेगा। यहां कर्मचारी उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपेंगे। समिति ने कर्मचारियों से एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाने की अपील की है। मार्च का उद्देश्य कर्मचारियों को इस मांग के समर्थन में एकजुट करना और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना है।