फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मियों की 30 वें दिन भी हड़ताल जारी, शनिवार को मंत्री राव नरवीर के आवास पर करेंगे प्रदर्शन

नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल आज 30वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी नेताओं ने घोषणा की है कि वे शनिवार को कैबिनेट मंत्री राव नरवीर के सिविल लाइन स्थित आवास पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी, निलंबन और सेवा समाप्ति रद्द करने की मांग को लेकर किया जाएगा।

कर्मचारी नेताओं ने हरियाणा सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक कोई मांग नहीं मानी है, जबकि मंत्री सामाजिक माध्यमों और समाचार चैनलों पर 12 से 14 मांगें मानने का दावा कर रहे हैं। संघ ने 1 सितंबर को फायर कर्मचारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस और निलंबन आदेशों का भी विरोध किया। संघ ने सरकार से आंदोलन को दबाने के बजाय बातचीत से समाधान निकालने की मांग की। नेताओं ने दावा किया कि शहरों में कूड़ा उठाने और सफाई के सरकारी प्रयास विफल रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हड़ताल के दौरान फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन की लूट की जा रही है। संघ ने इन खर्चों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने पुलिस बल के सहारे कूड़ा उठवाने और हड़ताली कर्मचारियों के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस दमन से कर्मचारियों की आवाज नहीं दबाई जा सकती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें