गुरुग्राम में सुशांत लोक-1 में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बुधवार को अतिक्रमण और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ तोड़-फोड़ व सीलिंग का अभियान चलाया। इस दौरान सुशांत आर्केड मार्केट के कॉमन क्षेत्र से करीब सात-आठ खोखे हटाए गए। वहीं, बी-ब्लॉक में रिहायशी मकानों में चल रहे छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया। इस दौरान टीम के साथ पुलिसबल मौजूद रहा।