नेहरू स्टेडियम में आर्टिस्टिक जिमनास्टिक खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण हाल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। वर्षों से इसकी मांग की जा रही थी। जिला खेल विभाग के अनुसार स्टेडियम में टिन शेड का हॉल बनाया जाएगा। इसका निर्माण पंचायत विभाग की ओर से कराया जाएगा। इस का हॉल के निमार्ण के लिए लगभग 25 लाख से अधिक रुपये लगेंगे। हॉल तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक की विभिन्न स्पर्धाओं के प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी।