जिले में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए संचालित खेल नर्सरियों पर खेल विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। इस वर्ष शुरू हुई 37 खेल नर्सरियों में से पांच को अलग-अलग जांच के बाद बंद किया जा चुका है। अब बाकी 32 नर्सरियों की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। सितंबर तक की जांच पूरी कर दो अक्टूबर तक रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी है।