फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ रुपयों की ठगी करने और धमकी देने के मामले में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस ने फर्जीवाड़ा प्रकरण में कार्रवाई करते हुए छह करोड़ रुपयों की ठगी करने और धमकी देने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को शनिवार को आसाम के बोपारा से गिरफ्तार किया है। जालसाजों ने पीड़ित को स्टॉक मार्केट में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया था। आर्थिक अपराध शाखा-1 की पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। आरोपी की पहचान आसाम के टॉउन हॉल बोरपारा बोंगाईगांव निवासी अंशुमन रॉय (24) के रूप में हुई है, वह बीबीए पासआउट है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम में ट्रेडिंग का काम करता है। उन्होंने मामले में शिकायतकर्ता को ट्रेडिंग में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए अंशुमन रॉय व उसके साथियों ने अपने आपको सफल, संपन्न व्यवसायी बताया और लग्जरी जीवनशैली की झूठी छवि दिखाते हुए स्टॉक मार्केट में निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें