गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बावरिया गिरोह के कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एडीसीपी क्राइम के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल तीनों पुलिसकर्मियों को गाजियाबाद रेफर किया गया।