कनावनी गांव के डूब क्षेत्र में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 12 घंटे से बिजली नहीं आने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने पुस्ता रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। करीब 40 मिनट तक सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा।