गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित डीएवी स्कूल के चार बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही एक निजी वैन गुरुवार सुबह संत चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। गनीमत रही वैन पलटी नहीं। हादसे में वैन में सवार चारों बच्चे बाल-बाल बच गए। किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।