कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन एवं नारेबाजी के माध्यम से कांग्रेसजनों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई।