दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स कॉलेज में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा राज्यस्तरीय भूकंप और अग्नि सुरक्षा आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में कॉलेज की बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे में 42 छात्रों के दबने पर बचाव का रिहर्सल किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ की टीम ने सभी छात्रों का रेस्क्यू किया। मॉक ड्रिल के दौरान सुबह करीब दस बजे डॉ. केएन मोदी कॉलेज में अचानक सायरल बज गया। सायरन बजते ही पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव शुरू किया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और 42 छात्रों को रेस्क्यू किया। इसमें एक छात्र की मौत ओर चार को गंभीर रूप से घायल माना गया। 12 छात्रों को मामूली चोट आई। मॉक ड्रिल में टीम ने तत्काल कक्षा में जाकर छात्रों को रेस्क्यू किया। दूसरी मंजिल पर सीढ़ी से टीम पहुंची और छात्रों की लेकर काॅलेज से बाहर आई। कालेज में रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग की गई। मॉक ड्रिल में छात्रों को आपातकालीन स्थिति में धैर्य बनाकर सूझबूझ से काम करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही उन्हें इस तरह की स्थिति में सुरक्षा के तरीके बताए। मॉक ड्रिल लगभग एक घंटे चली। मॉक ड्रिल के दौरान उपजिलाधिकारी मोदीनगर कोमल पंवार, तहसीलदार रजत सिंह समेत के अलावा कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.सतीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।