यूपी के साहिबाबाद थाने के ठीक सामने रविवार को गणपति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर घूंसे बरसाए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोग मौके से भागने लगे, तो दूसरे पक्ष के युवकों ने जीटी रोड पर दौड़कर उनका पीछा किया और कुछ युवकों को पकड़कर दोबारा मारपीट की। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। वहीं, इसका वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।