फरीदाबाद पल्ला क्षेत्र स्थित श्याम कॉलोनी में एक महिला ने अपने प्रेमी व बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति गोपाल की हत्या की। गोपाल की यह दूसरी शादी थी और हत्या में शामिल बेटी उसकी पत्नी के पूर्व पति की थी। गोपाल के परिवार वालों द्वारा बताया गया है कि गोपाल की पत्नी किसी और से भी प्यार करती थी और जब गोपाल को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी पत्नी से पूछताछ की जिसको लेकर वह है गोपाल से नाराज रहने लगी और अपने प्रेमी के साथ मिलकर गोपाल की हत्या कर दी। घटनाक्रम की जानकारी देते मृतक गोपाल के परिजन।