फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बातों में उलझाकर महिला के सोने के कुंडल ले गईं तीन महिलाएं

फरीदाबाद। खेडीपुल क्षेत्र के मंगल बाजार में खरीदारी करने पहुंची एक महिला से तीन अज्ञात महिलाओं की ओर से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीनों महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर उसके करीब 10 ग्राम वजन के सोने के कुंडल उतरवा लिए और बदले में रुमाल में लपेटकर दो पत्थर थमा दिए। महिला को ठगी का पता घर पहुंचने के बाद चला। शिकायत मिलने पर खेडीपुल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीवन नगर निवासी शशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे मंगल बाजार खेडीपुल में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान बाजार में उसे तीन अज्ञात महिलाएं मिलीं। तीनों उससे सामान खरीदने को लेकर बातचीत करने लगीं। कुछ समय के बाद वह उन महिलाओं के साथ साथ चलने लगी। कुछ दूरी पर मुख्य सड़क किनारे वह सभी बैठ गई। उसके बाद उन महिलाओं ने उनको सम्मोहित कर लिया और उनसे बातचीत के दौरान कानों में पहने सोने के कुंडल उतरवा लिए और अपने हाथ में ले लिए। महिला के अनुसार इसके बाद तीनों ने कुंडल वापस करने की बात कहते हुए उन्हें रुमाल में लपेटकर उसके हाथ में दे दिया। शशी ने घर पहुंचकर रुमाल खोला तो उसमें सोने के कुंडलों की जगह दो पत्थर मिले। इसके बाद वह दोबारा बाजार पहुंची और काफी देर तक तीनों महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इसकी जांच क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है। जिनको सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो भी मिल गई है। जिसमें सभी महिलाओं को देखा जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें