फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों ने कृष्णपाल गुर्जर को सौंपा ज्ञापन

Digvijay Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 04:17 PM IST

अपनी मांगों को लेकर करीब एक महीने से हड़ताल पर बैठे नगर निगम के सफाई कर्मचारी रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर-28 स्थित आवास पर पहुंचे। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सफाई कर्मचारी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर कृष्णपाल गुर्जर के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने की अपील की। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कर्मचारियों का ज्ञापन लेते हुए उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर और समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे मेहनत करके शहर को साफ रखने का काम करते हैं। यह शहर सफाई कर्मचारियों का भी है और हमारा भी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें