फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान: ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का दिया संदेश, युवाओं से की अपील

फरीदाबाद में पुलिस की ओर से नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता और पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने स्वस्थ युवा और सुरक्षित प्रदेश के संकल्प को दोहराया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर समाज को सुरक्षित बनाना है। पोस्टर के माध्यम से ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘नशे से इंकार, जीवन से प्यार’ का संदेश दिया गया। साथ ही, लोगों से नशे के खिलाफ चुप्पी तोड़कर खुलकर बोलने की अपील की गई। सहायक पुलिस आयुक्त रवि खुंडिया और प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल निरीक्षक सुनीता भी अभियान से जुड़ी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें