फरीदाबाद भाखडी गांव के पास अरावली क्षेत्र नगर निगम द्वारा डाले इसी कूड़े के ढेर में आग लगने पर ग्रामीणों और पुलिस में हुआ विवाद और पथराव भी हुआ जिसमें कई ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों को चोट लगी है लेकिन इस कूड़े के ढेर में रात को आग किसने लगाई इसका अभी तक पता नहीं लग पाया पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों द्वारा लगाए गए टेंट को तोड़ दिया है इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोहना रोड पर जाम लगाया। कूड़े की ढेर में आग लगने से फैले धुएं से सैनिक कॉलोनी, आईपी कॉलोनी, नवादा गांव व भाखडी गांव में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है रात से ही लोगों की आंखों में जलन, खांसी व बुजुर्ग लोग काफी परेशान हो रहे हैं ।