महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के तहत रविवार को गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वर साधना मंदिर के कलाकारों ने डॉ. अंजू मुंजाल के संगीत निर्देशन में भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा और वार्ड-35 के पार्षद सचिन शर्मा मौजूद रहे।