फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून घूमने आए युवक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

विशाल कुमार Updated Mon, 06 Jul 2026 08:01 PM IST

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में देहरादून घूमने आए एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को रजत मलिक ने कोतवाली प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कृष्णा अपने दोस्त शिवानंद बालियान के साथ मुजफ्फरनगर से देहरादून घूमने आया था। इसी दौरान प्रेमनगर स्थित दशहरा ग्राउंड में शिवानंद ने कृष्णा पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से पेट और जांघ पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर में धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सोमवार को पौंधा रोड क्षेत्र से आरोपी शिवानंद बालियान उर्फ शिवा (20 वर्ष) निवासी ग्राम सिसौली, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें