फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौलीग्रांट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो के उच्चीकरण को लेकर ग्रामीणों धरना प्रदर्शन

रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Mar 2025 04:57 PM IST

जौलीग्रांट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानो के उच्चीकरण को लेकर ग्रामीणों और महिलाओं ने शहीद स्मारक के पास धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थानों को स्थापित हुए करीब 86 साल हो चुके हैं। कई सरकारों में इसके उच्चारण की घोषणा की गई है। लेकिन अभी तक अस्पताल का उच्चारण नहीं किया गया है। पीएचसी थानों से 26 पंचायत के करीब 30 से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीण सुधार महिला एवं पुरुष समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि इस अस्पताल से दूरस्थ पहाड़ी और मैदानी ग्राम सभाएं जुड़ी हुई हैं। इस अस्पताल में स्टाफ की काफी कमी है। महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान इस अस्पताल से कोई मदद नहीं मिलती है। इस अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा तक की सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है। यह अस्पताल एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। डॉक्टर अधिकांश वीआईपी या दूसरी ड्यूटी में रहते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें