डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बवाल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, छात्रसंघ चुनाव में मतदान के लिए कॉलेज पहुंच रहे छात्रों के प्रवेश पत्रों की गेट पर जांच की गई। सुरक्षाकर्मी और शिक्षक छात्रों के कार्ड जांचने के बाद उन्हें परिसर में प्रवेश करा रहे थे। चुनाव को लेकर कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई।