फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विजयदशमी पर निकली श्रीराम की शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा मसूरी

रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Oct 2024 07:48 PM IST

मसूरी में विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से लंढौर से भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंलिगार से होते हुए गांधी चौक तक निकाली गई। इसमें श्रीराम के जयकारे लगे। शोभायात्रा को सनातन धर्म मंदिर से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रवाना किया। शोभायात्रा में भगवान श्री राम दरबार के साथ ही बजरंग बली सहित हिंदू देवी-देवताओं की झांकियां सजीं। यात्रा में बजरंग दल ने भगवान श्रीराम के भजनों पर नृत्य किया। लोक कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। कहा हम सबके अंदर कोई न कोई बुराई जरूर है। दशहरे को मनाना तब सार्थक होगा जब हम सब संकल्प लें कि अपने अंदर छिपे हुए रावण को समाप्त करेंगेे। श्री सनातन धर्म सभा अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि पिछले 150 साल से निरंतर भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकालने की परंपरा आज भी जारी है। गांधी चौक पर रावण दहन के बाद यात्रा मंदिर पहुंची और मंदिर में भगवान श्री राम का तिलक किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें