फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: नामांकन पत्र जमा कर लौटे प्रत्याशी और उनके समर्थक

रेनू सकलानी Updated Fri, 04 Jul 2025 02:20 PM IST

पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए रायपुर विकासखंड पहुंचे प्रत्याशी। सात से नौ जुलाई के बीच सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 व 11 जुलाई को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय मिलेगा। प्रदेश में 89 विकासखंडों में 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए यह चुनाव होगा। नामांकन की प्रक्रिया संयुक्त संपन्न होने के बाद दोनों चरणों की प्रतीक चिह्न आवंटन प्रक्रिया अलग-अलग होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रतीक चिह्न 14 जुलाई को और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई, दूसरे चरण का 28 जुलाई को होगा, जिसका परिणाम 31 जुलाई को आएगा। 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें