त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव के नामांकन। तहसील चौक स्थित जिला पंचायत सभागार में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी और उनके समर्थक। त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जारी। चकराता बिनाड़ बास्तील से नामांकन पत्र दाखिल कर निकले प्रत्याशी। उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है। दोनों चरणों के लिए नामांकन दो से पांच जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच होगा।