जिलाधिकारी कार्यालय में उत्तराखंड जन विकास मंच के सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। सदस्यों ने द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट केडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से निवेशकों का धन न लौटने पर आक्रोश जताया। साथ मुख्य संचालकर्ता, बोर्ड आफ डायरेक्टर व अन्य संबंधित उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई व जांच लंबित होने तक निर्दोष कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा उत्पीड़न कार्रवाई न किए के सम्बंध में एस डी मसूरी को ज्ञापन दिया।