मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के किलोमीटर 21 में भूस्खलन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के सिंगल लेन होने के कारण मौके पर लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। इससे मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो रही है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।