सेलाकुई पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग के दौरान तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क से कमल चौधरी को 22.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता है और सामान पहुंचाने की आड़ में नशे के आदी लोगों को स्मैक सप्लाई करता था। पूछताछ में उसने स्मैक एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाने की बात बताई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।