देहरादून। स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ देहरादून के निर्माण के साथ हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वार्ड संख्या 97, हर्रावाला में रेलवे स्टेशन से रोड तक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम की टीम, सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया और लोगों को स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जिम्मेदारी और जीवनशैली बनाने का संदेश दिया।