देहरादून आशारोड़ी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने पटियों वाला घराट संपर्क मार्ग नवीनीकरण के लिए सूखे पेड़ों के कटान, चोयला नाले में आए मलबे की सफाई व्यवस्था, धोबाराव नाले पर पुस्ता निर्माण, क्षेत्र में बंदरों को पकड़ने एवं अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।