फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छवि धूमिल करने की कोशिश, फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Renu Saklani Updated Mon, 02 Mar 2026 02:53 PM IST

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘वसूली अभियान मोर्चा नाम के सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उक्त फेसबुक अकाउंट से पार्टी नेताओं की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल किए जाने की कोशिश की जा रही है। लगातार कथित रूप से कूट रचित पोस्ट डाली जा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपे पत्र में कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 28 दिसंबर 2025 को लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें