फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने की मां नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के समीक्षा बैठक

रेनू सकलानी Updated Fri, 11 Jul 2025 01:16 PM IST

सीएम ने मां नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को यात्रा मार्गों की समय से मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यात्रा के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को यात्रा से जोड़ने के साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर 2025 के अंत तक जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, जिससे वर्ष 2026 की यह दिव्य यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अविस्मरणीय अनुभव बन सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें