देहरादून डालनवाला स्थित नन्ही दुनिया के वार्षिक उत्सव के दौरान 'जश्न-ए-बचपन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने डांस और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। इस दौरान बच्चों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।