देहरादून के बहुद्देशीय सभागार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और परेड ग्राउंड में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा एवं समर्पण के तहत चल रहे सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राम माधव, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा कुंदन परिहार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।