फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: रायगढ़ में 169 हाथियों का डेरा, 39 किसानों की धान की फसल रौंदी; ड्रोन से रखी जा रही नजर

Mon, 31 Aug 2026 07:20 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है। बीती रात हाथियों के दल ने अलग-अलग इलाकों में 39 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फसलों को हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में 140 और रायगढ़ वन मंडल में 29 हाथी अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दल में 51 नर, 80 मादा और 38 शावक शामिल हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में बीती रात हाथियों ने 39 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। इनमें धूमामुड़ा में 5, आमगांव में 2, प्रेमनगर और क्रोधा में 10, कामोसिनडाड में 7, बकालो में 3, धावाईडाड में 4, बंगरसुता में 2, अलोला में 5 और बुरनुपाली में एक किसान की फसल शामिल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पढे़ं: सरगुजा की केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी लागू, उल्लंघन पर लगेगा 5,000 रुपये तक जुर्माना हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के मुताबिक, शाम होते ही भोजन की तलाश में हाथियों के दल जंगल से निकलकर गांवों के आसपास स्थित खेतों तक पहुंच जाते हैं। हाथी धान समेत अन्य फसलों को खाने के साथ पैरों से कुचलकर भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार हाथी मकानों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिले में हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग के साथ हाथी मित्र दल की टीमें भी तैनात हैं। ड्रोन कैमरों के जरिए हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित गांवों में प्रचार-प्रसार के साथ मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें