अब बिना इंटरनेट के भी पेटीएम से कर सकेंगे पेमेंट, जानें ट्रिक

आप में से कई लोग पेटीएम का इस्तेमाल करते होंगे। कई बार आपके साथ ऐसा हुआा होगा कि पेमेंट के दौरान आपके फोन में इंटरनेट नहीं होगा। ऐसे में पेटीएम से पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए पेटीएम ने 'पेटीएम टैप कार्ड' की शुरुआत की है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट भी पेमेंट कर सकेंगे।
यह कार्ड एक सेकंड में पेटीएम द्वारा जारी एनएफसी पीओएस टर्मिनल्स में पूरी तरह ऑफलाइन, सुरक्षित और सहज डिजिटल भुगतानों को सक्षम करने के लिए नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) तकनीक का इस्तेमाल करता है। ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए यूजर्स टैप कार्ड पर क्यूआर कोड स्कैन करके और किसी भी ऐड वैल्यू मशीन (एवीएम) में इसे सत्यापित करके अपने पेटीएम खाते से पेमेंट कर सकेंगे।
इसे विस्तार रूप देने के लिए पेटीएम पहले चरण में कार्यक्रमों, शैक्षणिक संस्थानों और कार्पोरेट के साथ साझेदारी कर रहा है। भुगतान करने के लिए ग्राहक को व्यापारी टर्मिनल में इस कार्ड को टैप करना है, जिससे उन्हें पेटीएम के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा मिलती है, भले ही उन्होंने अपना फोन न लिया हो। इसके लिए कंपनी ग्राहकों को एक कार्ड देगी।