सिर्फ 3,999 रुपये में फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च हुआ यह 4जी फोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 07 May 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Panasonic P95 smartphone launched in India at Rs 3,999 with face unlock feature
Panasonic P95

    आजकल डुअल कैमरे के साथ फेस अनलॉक का खूब ट्रेंड चल रहा है और इसे देखते हुए मोबाइल निर्माता कंपनियां कम कीमत वाले फोन में भी ये फीचर्स देने लगी हैं। इसी कड़ी में Panasonic ने सोमवार को पी सीरीज के तहत अपना नया फोन P95 पेश किया है। इस फोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी है।

    Panasonic P95 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Panasonic P95
    Panasonic P95

    पैनासोनिक पी95 की फीचर्स की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.2, डुअस सिम सपोर्ट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 1.3GHz का क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे के बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में जीरो शटर लैग फीचर है जिसका मतलब यह है कि फोटो को क्लिक करने में देरी नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 2300 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, GPS और FM रेडियो दिया गया है। वैसे तो इस फोन की कीमत 4,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर 13 मई से शुरू हो रही सेल में इसे 3,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें