ऐसे रिकॉर्ड करें अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की स्क्रीन

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 30 Apr 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
how to record your android smartphone screen

    आपके साथ कई बार ऐसा हुआ होगा, जब आपके परिवार के किसी सदस्य ने आपसे स्मार्टफोन संबंधी मदद मांगी होगी। खास कर जब से सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन का चलन शुरू हुआ है, ऐसा होता रहता है। कई बार ऐसा भी होता है कि आप जिस सदस्य की मदद कर रहे हो वह टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन के बारे में उतना जानता ही नहीं हो।

    ऐसी स्थिति में अगर आप उनके पास होंगे तब तो आप उनके फोन में आवश्यक बदलाव खुद कर देंगे लेकिन क्या हो अगर आप उनके पास मदद के लिए मौजूद न हो। आप उनकी मदद कैसे करेंगे। हां, अगर आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन रिकॉर्ड कर पातें तो उनकी मदद जरूर कर सकते थे। लेकिन आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड कैसे करेंगे ये तो आपको पता ही नहीं होगा। आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड कैसे करेंगे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : ऐसे करें फेसबुक के ऑटो प्ले वीडियो फीचर को ऑफ

    आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को रिकॉर्ड कर जरूरतमंद इंसान की मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको महज कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे जिसके बाद आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन को आराम से रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके लिए आपको डीयू रिकॉर्डर नाम का ऐप डाउनलोड करना होगा। अब आपको बताते हैं कि कैसे आप स्क्रीन को रिकॉर्ड करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन स्टेप्स को करें फॉलो

    ऐसे रिकॉर्ड करें अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की स्क्रीन

    1. सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाएं और डीयू रिकॉर्डर ऐप के लिए सर्च करें और उसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें।

    2. जब आप इस ऐप को लॉन्च करेंगे, उस वक्त ऐप में आपको रिकॉर्ड, वीडियो और सेटिंग, कैमरा और स्क्रीनशॉर्ट जैसे कई प्रकार के विकल्प नजर आएंगे। आप वीडियो और सेटिंग के विकल्प पर जाएंगे। इस विकल्प में आप वीडियो की क्वालिटी, रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट सेट कर सकते हैं।

    3. एक बार आप ये सेटिंग सेट कर लें उसके बाद डीयू रिकॉर्डर आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन रिकॉर्ड करने के लिए तैयार है। आप नोटिफिकेशन शेड में जाकर ऐप को कंट्रोल कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें : आईफोन के 5 आसान और अनोखे ट्रिक्स, जो आप नहीं जानते होंगे

    अब सवाल ये है कि हमनें आपको डीयू रिकॉर्डर ऐप का इस्तेमाल करने को ही क्यों कहा। वैसे तो प्ले स्टोर पर आपको ढेरों ऐसे ऐप मिलेंगे, जो आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं लेकिन डीयू रिकॉर्डर ऐप फ्री है, ये आपके फोन में कम स्पेस लेता है और तो और इस पर ऐड भी नहीं आते। इस ऐप में आपको रिकॉर्डिंग लिमिट के बारे में नहीं सोचना होगा और ये वीडियो एचडी क्वालिटी में रिकॉर्ड करता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें