एप्पल जल्द लॉन्च करेगा ई-पेमेंट ऐप

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 29 Apr 2017 07:39 PM IST
apple will soon launch e-payment app for iphone
एप्पल आईफोन

    अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल जल्द ही मनी ट्रांसफर सर्विस लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल एक पेमेंट इंडस्ट्री पार्टनर से बातचीत कर रहा है। एप्पल की इस सर्विस के तहत आईफोन यूजर्स दुसरे आईफोन यूजर्स को डिजिटल पेमेंट के तहत पैसे भेज सकते हैं।

    बता दें कि अमेरिका में पेपाल की मोबाइल पेमेंट सर्विस वेनमो काफी चर्चित है। एप्पल इस सेक्टर में कदम रखकर डिजिटल पेमेंट कंपनी पेपाल को टक्कर देने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार एप्पल इस साल ही डिजिटल मनी ट्रांस्फर सर्विस शूरू कर सकती है। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एप्पल इस ऐप की लॉन्चिंग को टाल सकता है।

    कंपनी ने इससे पहले भी 2015 में बैंकों से बातचीत शुरू की थी, लेकिन इस बातचीत का कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एप्पल ने अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी वीजा से भी बातचीत कर रही है। हालांकि कंपनी ने इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    विश्व भर में जिस प्रकार से डिजिटल पेमेंट ट्रेंड कर रहा है, उसे देखते हुए कोई भी कंपनी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। एप्पल यह ऐप केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए लॉन्च करेगा या भारतीय यूजर्स भी इसका लाभ उठा पाएंगे। इसकी जानकारी अभी नहीं है, ऐप कब लॉन्च होगा इस बात की भी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें