नफरत फैलाने वाले वीडियो हटा रहा है YouTube, 90 लाख से अधिक वीडियो हुए डिलीट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 18 Jun 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
YouTube working on removing harmful content says Sunder Pichai
यूट्यूब

    गूगल के स्वामित्व वाले ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग साइट यूट्यूब ने नफरत और घृणा फैलाने वाले कंटेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म से घृणा फैलाने वाले वीडियो को डिलीट कर रहा है। इसकी जानकारी खुद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने दी है।

    उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी ने पिछली तिमाही में 90 लाख से अधिक वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट किए हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यूट्यूब इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है। ऐसे में इस समस्या का समाधान भी इतना जल्दी संभव नहीं है।

    विज्ञापन

    सुंदर पिचाई ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम अपने प्लेटफॉर्म पर बेहतर कंटेंट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए हम काफी मेहनत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ सालों में हमें इसमें काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। अपने प्लेटफॉर्म को हम लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि पिछले सप्ताह ही कंपनी ने नफरत फैलाने वाले कंटेंट को रोकने वाली पॉलिसी में काफी बदलाव किए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि YouTube पिछले कई सालों से अपने प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाले वीडियो को लेकर आलोचना का शिकार हो रहा है और विवादों में बना है, हालांकि कंपनी ऐसे कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए लगातार काम भी कर रही है और फिल्टर्स का इस्तेमाल कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें