Honor 20i की पहली सेल आज, इसमें है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 18 Jun 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
Honor 20i first Sale in India Today at 12 Noon via Flipkart: Price, Specifications, Launch Offers
Honor 20i - फोटो : Flipkart

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे के ब्रांड हॉनर ने हाल ही में भारत में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Honor 20 Pro, Honor 20, Honor 20i शामिल हैं। इन तीनों फोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल के कैमरे दिए हैं। इनमें से Honor 20i की आज यानी 18 जून को पहली सेल है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी।

    Honor 20i  Price
    Honor 20i Price - फोटो : Flipkart

    Honor 20i की कीमत

    भारत में Honor 20i की कीमत 14,999 रुपये है और इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन फैंटम ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ 90 फीसदी का बायबैक गारंटी मिल रही है। वहीं जियो की ओर से फोन के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक और 125 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

    Honor 20i
    Honor 20i - फोटो : Flipkart

    Honor 20i की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0.1 मिलेगा। इसके अलावा आपको इस फोन में 6.21 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में ऑक्टाकोर किरिन 719एफ प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G51MP4 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें