आईफोन के 2020 मॉडल में मिल सकता है 5G का सपोर्ट, होगी 6.7 इंच तक की डिस्प्ले

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 18 Jun 2019 03:06 PM IST
2020 iPhone with 5G Support and With 5.4-inch, 6.7-inch OLED Displays says Ming-Chi Kuo
2020 iPhone lineup - फोटो : apple

    Apple के नए आईफोन को लेकर रोज नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में अब एपल एनालिस्ट मिंग ची कू ने दावा किया है कि 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन में 5जी की सपोर्ट मिलेगा और साथ ही अलग-अलग स्क्रीन साइज में तीन आईफोन लॉन्च होंगे।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में तीन आईफोन लॉन्च होंगे जिनमें एक 5.4 इंच की डिस्प्ले वाला, दूसरा 6.1 इंच वाला और तीसरा मॉडल 6.7 इंच का होगा। तीनों आईफोन में OLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा।9to5Mac पर छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन मॉडल में 5.4 इंच और 6.7 इंच वाले मॉडल में 5जी मॉडेम का सपोर्ट मिलेगा और ये आईफोन XS की सीरीज को होंगे।

    वहीं लोअर मॉडल 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले वाला होगा जो कि iPhone XR सीरीज का होगा। इसमें 5जी का सपोर्ट नहीं मिलेगा। वहीं कू ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि साल 2021 तक आने वाले एपल के सभी आईफोन में 5जी का सपोर्ट दिया जाएगा।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एपल के पास फिलहाल खुद का 5जी मॉडम नहीं है। इसके लिए कंपनी क्वॉलकॉम पर निर्भर है लेकिन 2022 तक कंपनी खुद ही 5जी मॉडम तैयार कर पाएगी। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2020 में लॉन्च होने वाले आईफोन में फुल स्क्रीन टच आईडी मिलेगी।

    और पढ़ें...