Xiaomi का नया ऑफर, पुराना फोन दीजिए और नया ले जाइये

Xiaomi ने भारत में अपनी पकड़ और मजबूत बनाने के लिए नए ऑफर की शुरुआत की है। कंपनी ने मंगलवार को एमआई एक्सचेंज प्रोग्राम का ऐलान किया जिसके तहत शाओमी के पुराने फोन को एक्सचेंज करके नया फोन ग्राहकों को दिया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए कंपनी ने नई दिल्ली की एक कंपनी कैशीफाई के साथ पार्टनरशिप की है।
ऐसे उठाएं शाओमी के एमआई एक्सचेंज ऑफर का फायदा

एमआई एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत शाओमी के नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अपने पास के किसी भी एमआई स्टोर होम पर जाना होगा, जहां पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज किया जा सकेगा। एमआई होम में कैशीफाई की टीम आपके पुराने फोन की कीमत तय करेगी और उसके बाद आपको कीमत के मुताबिक छूट के साथ नया फोन दिया जाएगा।
हालांकि आप चाहें तो एमआई होम जाने से पहले भी अपने फोन की कीमत जान सकते हैं। इसके लिएwww.cashify.inपर जाकर अपने फोन की कीमत पता कर सकते हैं। इसके अलावा आप घर बैठे पिकअप सेवा भी ले सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको 100 तक देने होंगे।