Vodafone का बड़ा ऑफर, आप ऑर्डर कीजिए, कंपनी घर लेकर आएगी 4G सिम

वोडाफोन ने नए ग्राहकों को लाने के लिए सिम कार्ड की होम डिलीवरी की सुविधा दी है। वोडाफोन की इस सुविधा के तहत कंपनी लोगों के घर तक 4जी सिम कार्ड पहुंचाएगी। इसके लिए कंपनी ने 249 रुपये का नया प्लान भी लॉन्च किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो यदि आप घर पर वोडाफोन का 4जी सिम कार्ड मंगवाते हैं तो आपको पहला रिचार्ज 249 रुपये का ही कराना होगा।
वोडाफोन के 249 रुपये वाले प्लान की खासियत
वोडाफोन के इस ऑफर के तहत ग्राहकों को हर रोज 1.5GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी। यदि आप भी अपने घर पर वोडाफोन का सिम कार्ड मंगवाना चाहते हैं तो आप वोडाफोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिम कार्ड के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।
बता दें कि वोडाफोन ने हाल ही में एक सस्ता प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 139 रुपये है। वोडाफोन के इस 139 रुपये वाले प्लान में आपको डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वैसे वोडाफोन के पास पहले से भी 119, 129 और 169 रुपये के प्री-पेड प्लान मौजूद हैं।
इनमें से 119 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डाटा मिलता है, वहीं 139 रुपये वाले प्लान में कुल 5 जीबी डाटा मिलता है। 139 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है, हालांकि वोडाफोन का यह प्लान फिलहाल कुछ चुनिंदा सर्किल में ही है।