Nokia 4.2 आज भारत में होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 07 May 2019 11:43 AM IST
Nokia 4.2 set to launch in India today, know price and specifications
Nokia 4.2

    एचएमडी ग्लोबल आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nokia 4.2 लॉन्च करने वाली है। नोकिया 4.2 को पहली बार इसी साल फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में पेश किया गया था। नोकिया 4.2 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से एक बटन दिया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन के लिए एक एलईडी लाइट भी दी गई है। बता दें कि नोकिया 4.2 को एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के तहत पेश किया गया है। नोकिया 4.2 का सीधा मुकाबला रेडमी नोट 7 प्रो, रियलमी 3 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एम30 के साथ होगा।

    ये भी पढ़ेंः अंतरिक्ष से फोटो लेकर वापस आया Redmi Note 7, देखें वीडियो और तस्वीरें

    Nokia 4.2 की कीमत

    वैसे तो नोकिया 4.2 की कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन ग्लोबल कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नोकिया 4.2 की कीमत $169 यानि करीब 11,700 रुपये हो सकती है। यह कीमत फोन के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की है, वहीं इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,800 रुपये हो सकती है।

    नोकिया 4.2 की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 5.71 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास मिलेगा। इस फोन में 2/3 जीबी रैम और 16/32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मिलेगा और ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) दिया गया है।

    ये भी पढ़ेंः क्या सच में मोदी सरकार ने चोरी से विदेश भेजा 200 टन सोना?

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर, पावर बटन में सफेद नोटिफिकेशन लाइट, 4जी, एफएम रेडियो, एनएफसी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में 3000एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें