OnePlus 7 में भी मिल सकता है पॉप अप सेल्फी कैमरा, देखें यह वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 06 May 2019 06:26 PM IST
OnePlus 7 may have launch with pop up selfie camera, watch this video
OnePlus 7 pop up selfie camera - फोटो : youtube/ Neha Bhasin

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस 14 मई को ग्लोबली अपने नए फ्लैगशिप वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग से पहले दोनों फोन को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। यहां तक कि वनप्लस 7 प्रो की कीमत का भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस 7 प्रो की शुरुआती कीमत भारत में 49,999 रुपये होगी।

    दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कहा जा रहा है कि वनप्लस 7 प्रो में तीन रियर कैमरे मिलेंगे और इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा 12 जीबी तक की रैम मिलेगी, वहीं अमेजन इंडिया पर वनप्लस 7 प्रो की प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई लेकिन इस बीच वनप्लस 7 की खबरें दब गईं हैं। तो आज हम आपको वनप्लस 7 के बारे में बताएंगे।

    यूट्यूब पर 25 अप्रैल 2019 को नेहा भसीन ने OnePlus Playback S01 वीडियो अपलोड किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में ही नेहा भसीन के हाथ में वनप्लस का नया स्मार्टफोन दिख रहा है। वीडियो में दिख रहे वनप्लस के फोन में डुअल रियर कैमरा दिख रहा है और फ्रंट में नॉच नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में वीडियो में दिख रहे फोन में पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। अब जैसा कि पहले से ही तय है कि वनप्लस 7 प्रो में तीन रियर कैमरा मिलेगा। ऐसे में इस वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि वनप्लस 7 में भी पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 की की भारत में कीमत

    टिपस्टर ईशान अग्रवाल के दावे के मुताबिक भारत में OnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये, 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 57,999 रुपये होगी। वहीं इससे पहले आई एक लीक रिपर्ट में कहा गया था कि वनप्लस 7 की भारत में कीमत 39,500 रुपये के करीब होगी।

    वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन

    OnePlus 7 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और कम से कम 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा और इसके साथ 3X का जूम मिलेगा, हालांकि वनप्लस 7 में वायरलेस चार्जिंग शायद ही मिलेगी। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में दिए गए विज्ञापन की मानें तो वनप्लस में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। कंपनी के सीईओ पिट लाउ के मुताबिक वनप्लस 7 प्रो में 5जी की सुविधा मिलेगी। फोन में क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 4000mAh की बैटरी के साथ 30 वॉट का चार्जर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें