वोडाफोन 199 रुपये में दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में डाटा भी

जियो को टक्कर देने और दूसरी कंपनियों के ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में वोडाफोन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
वोडाफोन ने अब अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए 199 रुपये का अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। वोडाफोन के इस नए प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। साथ ही 1 जीबी 4जी/3जी डाटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है यानी 28 दिनों के लिए सिर्फ 1 जीबी डाटा ही मिलेगा।
बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह ही कंपनी ने 555 रुपये का प्लान जारी किया है, लेकिन यह प्लान सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जो मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी के दूसरे ऑपरेटर्स से वोडाफोन में आना चाहते हैं। एमएनपी के जरिए वोडाफोन में आए नए ग्राहकों को 555 रुपये का पहला रिचार्ज करना होगा जिसमें उन्हें 84 जीबी डाटा 84 दिनों के लिए मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Idea लाया 70GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान
साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और प्रतिदिन रोज 100 मैसेज मिलेंगे। वहीं रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि प्रतिदिन कॉलिंग की सीमा 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट है। वहीं यह प्लान फिलहाल सिर्फ कर्नाटक सर्किल के लिए ही है।