IP रेटिंग मतलब स्मार्टफोन के वाटरप्रूफ होने की गारंटी, जानें क्या है यह रेटिंग?

मोबाइल फोन हो या पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर। हर वाटरप्रूफ गैजेट की आईपी रेटिंग होती है। अब आपको यह समझना जरूरी है कि इन रेटिंग्स का मतलब क्या है? आज जहां दुनिया भर में वाटरप्रूफ फोन्स की खासा डिमांड है। वहीं हर रेंज और बजट में ये बाजार में उपलब्ध भी हैं। जापान में एक दशक पहले से ही ऐसे फोन्स बाजार में उपलब्ध हैं, जिन्हें लेकर पानी में तैर भी सकते हैं।
जापान में यूजर्स वाटरप्रूफ फोन्स को पश्चिमी देशों और बाकी दुनिया से काफी पहले से इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां वाटरप्रूफ फोन्स की भारी मांग के पीछे का कारण महिलाओं की फोन को लेकर दीवानगी को माना जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाएं अपने फोन को शावर में भी लेकर जाती थीं, जिससे फोन खराब हो जाते थे। इसी कारण जापान में मिलने वाला लगभग हर फोन वाटरप्रूफ स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर बनाया जाने लगा।
2005 में लॉन्च हुआ था पहला वाटरप्रूफ फोन

सबसे पहला वाटरप्रूफ फीचर फोन 2005 में लॉन्च हुआ कैशियो कानू 502 एस (Casio Canu 502S), जिसे जी'जोन (G’zOne) के नाम से भी जाना जाता है। इसी कड़ी में मोटोरोला ने 2010 में एंड्रॉयड बेस्ड डीफाई (Defy) को लॉन्च किया। इसके बाद फोन्स में रिमूवेबल बैट्रीज को लगाना बंद किया जाने लगा और 2014 में सैमसंग गैलेक्सी एस5 ने आगे के हाई-एंड वाटरप्रूफ डिवाइसेज के लिए रास्ता साफ कर दिया। इसके बाद दुनिया की सबसे लोकप्रिय मोबाइल निर्माता कंपनी एप्पल ने भी साल 2016 में आईफोन-7 लॉन्च किया, जो एप्पल का पहला स्प्लैश प्रूफ स्मार्टफोन है। किसी भी डिवाइस को वाटरप्रूफ बनाने के लिए एक अतिरिक्त लेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद फोन को कड़ी टेस्टिंग को भी पास करना जरूरी होता है। इस पूरी प्रक्रिया के बाद डिवाइस को रेटिंग दी जाती है। उदाहरण के लिए, आईफोन8 और गूगल पिक्सल आईपी-67 सर्टिफाइड है। वहीं दूसरी ओर सैमसंग एस-8 आईपी-68 सर्टिफाइड है।
अब सवाल उठता है कि इन रेटिंग्स का मतलब क्या है और कौन सी बेहतर है?

क्या हैं आईपी-67 और आईपी-68 रेटिंग्स- बाजार में मौजूद कई इलेक्ट्रॉनिक डिवासेज (फोन, स्मार्टवॉच, पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर्स) आज इन रेटिंग्स के साथ आते हैं। यही रेटिंग्स तय करती है कि डिवाइस डस्ट पार्टिकल्स और पानी से कितनी सुरक्षित है। रेटिंग में मौजूद IP का मतलब होता है International Protection marking (इंटरनेशनल प्रोटेक्शन मार्किंग), जिसको कि International Electrotechnical Commission (IEC) इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन (IEC) तय करता है।
ये भी पढ़ेंः Xiaomi का नया ऑफर, पुराना फोन दीजिए और नया ले जाइये
इसके बाद पहली डिजिट यह बताती है कि डिवाइस डस्ट से कितनी सुरझित है। उदाहरण के लिए सैमसंग एस8 को 6 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि इस डिवाइस को आठ घंटे तक सामान्य धूल-मिट्टी के एक्सपोजर में टेस्ट किया गया है। दूसरी संख्या यानी 7 या 8 आपके डिवाइस की वाटरप्रूफ सर्टिफिकेशन से जुड़ी होती है। आज के दौर में जहां बाजार में काफी आईपी सर्टिफाइड डिवाइसेज हैं, ऐसे में इसका मतलब समझना और भी जरूरी हो जाता है। आईसी के मुताबिक, एक मीटर तक पानी के अंदर जाने की स्थिति में डिवाइस में नुकसान पहुंचाने लायक खतरनाक मात्रा में पानी नहीं जाना चाहिए। आईपी 67 रेटिंग के तहत एक मीटर तक गहराई में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। वहीं आईपी68 रेटिंग के तहत डिवाइस 1.5 मीटर तक की गहराई में 30 मिनट तक रह सकता है।
रोजमर्रा की जरूरतों पर कितना खरा

थ्योरी के अनुसार, आईफोन 7, जो कि आईपी67 सर्टिफाइड है, एक मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक इसे कोई नुकसान नहीं होता है। इसका मतलब हैे कि अगर आप इस्तेमाल करते वक्त इसे बाथटब में गिरा देते हैं या जेब में रखकर स्विमिंग पूल में छलांग लगा देते हैं, तो काफी हद तक आपके फोन को नुकसान नहीं होगा। साथ ही यह भी ध्यान दें कि आईपी67 के तहत आप डिवाइस को लेकर तैर नहीं सकते। साथ ही यह टेस्ट लैब में स्टैंडर्ड कंडीशन में किए जाते हैं, तो ऐसे में डिवाइस पर कोई अन्य तरल या सॉल्ट वाटर भी नुकसान पहुंचा सकता है।
केमिकल युक्त पानी से कितना सुरक्षित

यह समझना थोड़ा पेचीदा है। आईपी67 एक मीटर पानी में 30 मिनट तक डिवाइस के रहने पर ही उसे सुरक्षित रखता है। इस मानक के अनुसार, आईपी 67 सर्टिफाडड डिवाइस के पानी में जाने या फिर पानी के अंदर फोटो खींचने से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। आईपी रेटिंग का टेस्ट लेब के अंदर किया जाता है। इस समय फोन को स्टैंडबाय मोड पर रखा जाता है। साथ ही टेस्टिंग के दौरान डिवाइस को इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है।
ये भी पढ़ेंः हैकर्स ऐसे करते हैं फेसबुक अकाउंट हैक, जानें पूरा प्रोसेस
ऐसे में संभव है कि डिवाइस को अंडरवाटर इस्तेमाल करने पर इसको नुकसान हो या ठीक से काम न करे। वहीं दूसरी ओर आईपी 68 डिवाइसेज के साथ हो सकता है अंडरवाटर इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा समय तक किया जा सके, लेकिन पूल में डाले जाने वाले केमिकल्स या फिर समुद्र का लवणीय पानी भी इसे नुकसान पहुंचा सकता है। तैरने के अलावा अन्य वाटर एक्टिविटीज के लिए भी किसी भी रेटिंग के डिवाइस को इस्तेमाल न करें। इन एक्टिविटीज के लिए खास कवर आते हैं जैसे कि iGills 5X, जो कि खास तौर पर आईफोन्स के लिए तैयार किया जाता है। इसकी मदद से फोन को 200 फीट तक गहराई मंे ले जाया जा सकता है।